सफलता की कसौटी होता है लक्ष्य - आलोक

0
सफलता की कसौटी होता है लक्ष्य - आलोक 
जौनपुर । जेसीआई चेतना द्वारा एंपावरिंग यूथ  ट्रेनिंग का आयोजन किया धर्मापुर क्षेत्र के एक स्कूल में किया गया।

 संस्थाध्यक्ष जेसी मीरा अग्रहरी ने सभा को संबोधित करते हुए  कहा  कि ,ट्रेनिंग ही जेसीआई की आत्मा है और ट्रेनिंग के माध्यम से ही हम हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं ।

जोन ट्रेनर जेसी आलोक सेठ ने बच्चों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करके पूरी ईमानदारी से काम किया जाय तो बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
साकारात्मक सोच रखने वाला युवा ही देश के विकास में भागीदार कर सकता है।

  प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने कहा कि जेसीआई के द्वारा इस तरह की ट्रेनिंग युवाओं में एक नए जोश का संचार करती है ।

इस मौके पर दिलीप सिंह, फर्स्ट लेडी आफ़ द जोन 2020 अनीता सेठ सहित जेसी सदस्य उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का संचालन सचिव वंशिका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक राजकुमारी मोदनवाल ने किया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !