पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने गीता बिंद को राज्य महिला आयोग के सदस्य बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि, गीता बिंद को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने से जौनपुर का मान बड़ा है ।श्रीमती बिंद भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को लेकर लंबे समय से जुड़ कर संघर्ष करत रही हैं ,पिछले लोकसभा चुनाव में इनकी कर्मठता देखने में आई पूर्व गृहराज्य मंत्री ने उनके उक्त आयोग में सदस्य बनाए जाने के लिए प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। इस दौरान अंजना सिंह भी मौजूद रही।