फर्स्टएड से बचाई जा सकती है जान - अरुण सिंह

0
फर्स्टएड से बचाई जा सकती है जान - अरुण सिंह 
जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहयोग से प्रोफेशनल फर्स्ट एड एवं वाउचर फर्स्ट एंड ट्रेनिंग का शुभारंभ संस्था मुख्यालय गौरी शंकर मंदिर सिंगरामऊ पर आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम का उद्घाटन अरुण कुमार सिंह (मुन्ना)  कोषाध्यक्ष, रेडक्रास उत्तर प्रदेश, विनोद तिवारी उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस के प्रबंधक समिति के सदस्य, रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश की ट्रेनर आरती श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बदलापुर के अधीक्षक डॉ संजय दुबे एवं संस्था प्रमुख डॉ.अंजू सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. अंजू सिंह ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैसे तो आजकल के माहौल में हर व्यक्ति के जीवन में प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान बहुत जरूरी है खास करके ग्रामीण अंचल में जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
संस्था द्वारा रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के सहयोग से 30 लोगों को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जा चुकी है यह दूसरा बैच प्रशिक्षित किया जाना है।
अरुण कुमार सिंह (मुन्ना) ने कहा कि जीवन बहुत बहुमूल्य है प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देते हुए सीपीआर और  ब्लीडिंग  रोक कर बहुत सी जान बचाई जा सकती है, उन्होंने डॉ अंजू सिंह के द्वारा नि: स्वार्थ किए जा रहे  कार्यों की सराहना की।
मास्टर ट्रेनर आरती श्रीवास्तव ने फर्स्ट  एड ट्रेनिंग देते हुए उन्होंने  सी.पी.आर., रिकवरी पोजीशन, चोकिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी ,संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के जो कार्य किया जा रहे हैं वह अत्यंत सराहनीय है, सभी को आगे बढ़कर इन कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए।
 कार्यक्रम में संजय दुबे मिश्रौली,  प्रशिक्षणार्थियों  के साथ-साथ बड़ी संख्या में में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रंजना उपाध्याय एवं सरस्वती वंदना और स्वागत गीत कंचन ने प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !