भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नवीन शाही की दावेदारी से उफान पर पहुंची राजनीतिक सरगर्मियां

0
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नवीन शाही की दावेदारी से उफान पर पहुंची  राजनीतिक सरगर्मियां 
फोटो परिचय - नवीन शाही 

कैबिनेट मंत्री ( कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान )  सूर्य प्रताप 'शाही' के बेहद करीबी माने जाते हैं नवीन शाही ‌

लखनऊ। प्रदेश में भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष पद के लिए लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष बनने का सपना संजोए नेता, कार्यकर्ता, अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।  ऐसे में देवरिया जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 68 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा है। देवरिया में तमाम दिग्गजों की उममीदवारी  से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है । 

अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही व अन्य लोगों ने दावेदारी की है लेकिन नवीन शाही की दावेदारी से जिले से लेकर प्रदेश तक राजनीतिक सरगर्मियां पूरे उफान पर आ गई।  नवीन शाही साफ सुथरी छवि के लिए विख्यात प्रदेश सरकार में कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

नवीन शाही कौशल समाज कल्याण संस्थान के प्रबंधक व एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक भी हैं। श्री शाही की दावेदारी से देवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष पद का मुकाबला काफी रोचक हो गया है । आम चर्चाओं पर गौर करें तो नवीन शाही को सहज,सरल, सौम्य शांत व्यक्तित्व व जनता से सीधे जुड़े होने के कारण मिली लोकप्रियता का फायदा इस चुनाव में मिल सकता है । नवीन शाही को सबसे मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है ‌। प्रदेश सरकार में मजबूत पैठ रखने वाले नवीन शाही की उम्मीदवारी से प्रदेश स्तर पर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं,जिले से लेकर प्रदेश तक कयास लगाया जा रहा है नवीन शाही का जिलाअध्यक्ष बनना लगभग तय है ,बस औपचारिकता ही बची है, क्योंकि अपने कुशल व्यक्तित्व व कार्यशैली से राजनीतिक गलियारों में नवीन शाही अपना खास  स्थान रखते हैं और इसका फायदा भी उन्हें मिलता नजर आ रहा है । देखना दिलचस्प होगा कि,अध्यक्ष पद की कुर्सी को कौन सुशोभित करता है लेकिन श्री शाही की दावेदारी से जिले से लेकर प्रदेश तक चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !