जेसीआई चेतना ने मनाया बसंत उत्सव

0
जेसीआई चेतना ने मनाया बसंत उत्सव
           जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने बसंत पंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुए बसंत उत्सव मनाया । संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव के साथ पदाधिकारीयो और सदस्यों ने भक्ति गीत संगीत प्रस्तुत किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माला पुष्प अर्पित किया और विश्व में शांति का आशीर्वाद मांगा,अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने सदस्यों को टीका चंदन लगाकर स्वागत करते हुए कहा कि माता सरस्वती को पीले रंग प्रिय होते हैं इसलिए आज हम सभी लोग पीले वस्त्र धारण करते हुए पीला पुष्प, पीला माला, पीला प्रसाद माता को चढ़ाए हैं ताकि पूरे विश्व में शांति और सद्भावना बनी रहे
फाउंडर अध्यक्ष मेघना रस्तोगी कार्यक्रम संयोजक नानक पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर देवेंद्र कौर डिंपी और संयोजक मोनी सेठ के द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की आराधना एवं पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया। कार्यक्रम में देवी गीत,एक मिनट कंपटीशन,  चेयर रेस आदि के द्वारा मनोरंजन किया गया,। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान विमल सेठ छगनलाल ज्वैलर्स के द्वारा  इंदिरा जायसवाल और ममता कश्यप को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने मे पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा,पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी,पूर्व अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष सोनी जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मीरा अग्रहरि,इंद्रा जायसवाल, संचिता बैंकर,ममता गुप्ता,ममता कश्यप,चंदा वरनवाल,मीना गुप्ता,सुधा बैंकर,मंजू जायसवाल, ज्ञानेश्वरी गुप्ता,अनीता सेठ,रिंकी जायसवाल,मीनू बरनवाल,मोनी सेठ, रोशनी केसरवानी,अनीता गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव,अंजना सिंह,सुधा श्रीवास्तव,चारु टंडन, पुष्पा, प्रियंका,मधुलिका अस्थाना,शिल्पी जायसवाल, शारदा गुप्ता आदि का योगदान रहा कार्यक्रम के अंत में जेसीआई चेतना की सचिव डॉ .मधुलिका अस्थाना द्वारा आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !