भगवान भोले को प्रसन्न करने का महीना है सावन - राजलक्ष्मी

0
भगवान भोले को प्रसन्न करने का महीना है सावन - राजलक्ष्मी 
'आया सावन झूम के ' कार्यक्रम हर्षोल्लास मनाया गया 


प्रयागराज। संगम नगरी तीर्थराज प्रयाग में महिला भूमिहार समाज द्वारा आयोजित "आया सावन झूम के"  कार्यक्रम हर्षोल्लास  मनाया गया ।
जिसमें सदस्यों ने पारंपरिक लोकगीत कजरी की रसधार में सावनी फुहार का जमकर आनंद उठाया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉक्टर राजलक्ष्मी राय,पूनम सिंह,चिंता राय,मधु राय,प्रिंसी  राय,किरनशर्मा,अन्नू,नंदिता,सविता,अमृता,सरोज सिंह,किरन राय सहित सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थित होकर गीत,संगीत,नृत्य  खेल का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर राजलक्ष्मी राय 'सिम्पी'  ने कहा कि,सावन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने , साज श्रृंगार एवं उत्सव का  महीना है। काशी का कण – कण शिव भक्ति में लीन रहता है।
सावन के महीने में प्रकृति मानसून की गोद में आनंदित होती है तो भला महिलाएं  सावन में कैसे पीछे रह सकती हैं।
बडी संख्या में हरे परिधानों में हाथों में मेंहदी और हरी हरी चूड़ियों से सज धजकर महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और सावनोत्सव का आनंद ऊठाया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !