पर्व, संगीत व संस्कृति प्रधान देश है भारत : कृपाशंकर सिंह

0
पर्व, संगीत व संस्कृति प्रधान देश है भारत : कृपाशंकर सिंह
 पूर्व गृह राज्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित हुआ कजरी व स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम 

रविन्द्र ज्योति,अर्चना व प्रिया के कजरी गीतों में झूमे श्रोता
जौनपुर । रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने नगर के एक लान में आयोजित कजरी व स्नेहमिलन समारोह में कहा कि सावन बस एक मौसम नहीं है, यह एक सांस्कृतिक अनुभव है। इस मौसम में गाई जाने वाली कजरी के गीतों से गांव की मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू आती है तो साथ ही नारी स्वर की गरिमा भी झलकती है। आगे उन्होंने कहा कि  हमारा भारत देश पर्व,  संगीत व सांस्कृतिक विविधताओं समेटने वाला संस्कृति  प्रधान देश है। तमाम परंपराएं जो धर्म पर आधारित है, कहीं न कहीं उसमें संगीत का पुट रहा है। वर्ष के सभी महीने किसी न किसी प्रकार की संगीत पर परंपरा से जुड़े रहे हैं। हमारे वर्ष का पहला महीना चैत है, उसमें चैता गया जाता है चैता बैसाख व जेठ तक चलता है, उसके बाद आषाढ़, सावन व भादों में कजरी की प्रधानता रहती है। इसी समय सावन में बरसात की फुहारे पृथ्वी पर पड़ती है और बादल की गर्जना, बिजली की चमक, प्रकृति की हरीतिमा के साथ ही मोरों की सुंदर बोली को तमाम कवियों ने कजरी के गायन की परंपरा प्रारंभ की जो एक स्वस्थ भारतीय संगीत परंपरा के रूप में आज तक चली आ रही है। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक रविन्द्र सिंह ज्योति,अर्चना तिवारी एवं प्रिया सोनी के कजरी गीतों का श्रोताओ ने आनन्द उठाया । हजारों की संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने श्री सिंह को जन्मदिन की पुष्पगुच्छ  व उपहार भेंटकर बधाई दी । जिसमे बड़ी संख्या में मातृशक्तियां की मौजूदगी कृपाशंकर सिंह की लोकप्रियता व कजरी के प्रति महिलाओं के प्रेम की गवाही स्वत: दे रही थी । 
इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,पूर्व सांसद कुँवर हरिवंश सिंह,विधायक विनय सोनी,पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु,विद्यासागर सोनकर,पूर्व विधायक सुषमा पटेल,डॉ हरेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,सुशील मिश्र,मुरली पाल,शशि मोहन सिंह,रतनाकर सिंह,रविन्द्र सिंह,अजीत सिंह,सशि सिंह,रामदयाल दृवेदी,सुनील यादव मम्मन,अजय सिंह,सर्वेश सिंह,श्यामराज सिंह,विमल सेठ,राहुल सिंह,प्रदीप सिंह,सफायर,पीयूष गुप्ता,सतेंद्र सिंह फंटू, धनंजय सिंह, संदीप सरोज,सजल सिंह,वीरेंद्र सिंह,आसुतोष सिंह,राजकुमार सिंह,राजेश सिंह,वशिष्ठ नारायण सिंह, संदीप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राज्य मुख्यालय मान्यताप्राप्त संवादाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी,  डा. मनोज  वत्स,  राजकुमार सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव विद्याधर राय विद्यार्थी , श्रीकांत श्रीवास्तव, राजेश मौर्या, कुंवर दीपक सिंह रिंकू , आदि मौजूद  रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !