विधानसभा बदलापुर,को रेल मंत्रालय द्वारा मिली सौगात
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा रेल मंत्रालय की "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत बदलापुर विधानसभा अंतर्गत श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन का अमृत स्टेशन के रुप में चयन किए जाने पर बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया । विधायक ने बताया कि जनपद जौनपुर के भंडारी रेलवे स्टेशन, जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन, मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन, शाहगंज रेलवे स्टेशन, जफराबाद रेलवे स्टेशन, जंघई रेलवे स्टेशन का अमृत स्टेशन के रुप में चयन किया गया हैं।
अमृत भारत स्टेशन स्कीम 2023 का आरंभ रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने हेतु किया गया है। इस योजना के माध्यम से सभी रेलवे स्टेशनों पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर का विकास भी किया जाएगा।

