जनपद में लगाये जायेंगे 51 लाख 87 हजार, 186 पौधे

0
विद्याधर राय 'विद्यार्थी'


जनपद में लगाये जायेंगे 51 लाख 87 हजार, 186 पौधे 

तैयारी में जुटा वन‌ विभाग, ऊगा  रहा 34 लाख पौधे‌, पहले के 21‌ लाख पौधे बचे हैं शेष 

जौनपुर। जिले को हरा भरा व प्रदूषण बनाने के लिए जिले में 51लाख ,87 हजार ,186 पौधों का रोपण किया जायेगा।‌ इसके लिए वन विभाग को शासनादेश भी प्राप्त हो चुका है । अब वन विभाग युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है  

डीएफओ प्रवीण खरे ने बताया कि वन विभाग की ओर से 14 लाख, 55 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा, शेष 37 लाख , 32 हजार, 186 पौधों का रोपण अन्य विभागों की ओर से किया जायेगा।‌ इसके लिए हमारा वन विभाग 34 लाख नये पौधों का ऊगान कर रहा है । शेष वन विभाग के पास 21 लाख पौधे पहले से बचे हुए हैं । इस समय  थैला भरान व उसमें बीज बोआई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है ,जिससे की समय पर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और अन्य विभागों के सहयोग से जिले में शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष‌ पौधरोपण किया जा सके ।‌

विभागवार पौधरोपण का निर्धारित लक्ष्य - 

ग्राम्य विकास विभाग - 2150120

कृषि विभाग - 412300

उद्यान विभाग - 269780

राजस्व विभाग - 243320

पंचायतीराज विभाग - 243320

पर्यावरण विभाग - 234416

रेशम विभाग - 25350

नगर विकास विभाग - 23660

उच्च शिक्षा विभाग -21420

रेलवे विभाग -15260

बेसिक शिक्षा विभाग - 4900

माध्यमिक शिक्षा - 4900

सहकारिता विभाग - 9800

लोक निर्माण विभाग - 8400

जलशक्ति विभाग -8400

उद्योग विभाग - 7700

स्वास्थ विभाग - 7560

पशुपालन विभाग - 6300

गृह विभाग -6300

प्राविधिक शिक्षा - 5600

श्रम विभाग - 2520

ऊर्जा विभाग - 8780

औद्योगिक विकास विभाग -2800

परिवहन विभाग - 2520

आवास विकास विकास - 6300

 रक्षा विभाग - 5460

कुलयोग - 3732186 

वन विभाग का - 1455000 कुल मिलाकर 51 लाख, 87 हजार, 186 पौधों का रोपण होना है, उपरोक्त में कुछ विभाग जौनपुर में नहीं हैं तो वहां अन्य विभागों से सामंजस्य बैठाकर  उनके लक्ष्य को बढ़ाकर पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जायेगा ।

फोटो - प्रवीण खरे डीएफओ, जौनपुर

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !