केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच मे जायेंगे : कृपाशंकर सिंह

0
केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच मे जायेंगे : कृपाशंकर सिंह 
जौनपुर:  भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की उपस्थिति मे  प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमे उन्होंने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मुझे पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं  एवं जनता के बल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जौनपुर की सेवा के लिये भेजा है। और मुझे विश्वास है कि मै उनके विश्वास पर खरा उतरुंगा। पार्टी की रीतियों-नीतियो एवं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के किये गये विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच मे जाएगें मुझे पूर्ण विश्वास है कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनाने का काम आप लोग करेंगे।

उन्होने आगे कहा कि, अबकी बार भाजपा की 400 सौ सीट के साथ एक बार फिर मोदी सरकार आयेगी जिसमे से जौनपुर की भी एक सीट का योगदान रहेगा, इस बाबत बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर प्रत्येक बूथों पर चर्चा करेंगे केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की और विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करेंगे जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है मुझे आशा है कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट जौनपुर होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं कर रही है। हमारे एजेंडे में किसान, नौजवान, महिलाएं सभी वर्ग के लोग हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है हमें इन चुनावों के माध्यम से अबकी बार ४०० पर के लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए पूरे दम खम के साथ और जनसहयोग के माध्यम से प्रचंड विजय को हासिल करना है।

उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह पूर्व विधायक सुरेन्द प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह सुशांत चौबे उपस्थित रहे।

फोटो - वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का अभिवादन करते भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !