सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई विद्युत समिति की बैठक

0
सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई विद्युत समिति की बैठक 
 

जौनपुर।  सांसद बाबू सिंह कुशवाहा  की अध्यक्षता एवं  सांसद प्रिया सरोज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक संपन्न हुई।
         जनप्रतिनिधीगण के आगमन पर  जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम, प्रतीकचिन्ह देकर स्वागत किया गया।
             बैठक में आरडीएसएस , छूटे हुए अविद्युतीकृत मजरों के विद्युतीकरण, स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रगति,  मुख्यमंत्री नगर सृजन/ विस्तारित योजना,  सांसद विधायक निधि के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।     
बैठक में अध्यक्ष  के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन मजरों में अभी विद्युतीकरण होना है, ब्लॉकवार सूची बनाकर प्राथमिकता पर कार्य किया जाए। मरम्मत के उपरांत खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की संख्या और कारण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही उत्तरदायित्व निर्धारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
                  बैठक में अधीक्षण अभियंता ने विद्युत संबंधी योजनाओ के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने, ऐसे ट्रांसफार्मर जो तीन से अधिक बार जल चुके हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने, जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेने, जेई के साथ मीटिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  निर्देश दिया कि सभी अधिकारीगण  जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही  जनता का फोन अवश्य उठाएं।  उन्होंने कहा कि, हम सभी जनता के लिए हैं, हमारी जिम्मेदारी है कि जो हमें दायित्व मिला है, हम उसका निर्वहन अवश्य करें। विद्युत संबंधी जो भी शिकायतें  जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गयी है उनका निस्तारण अगली बैठक से पूर्व करना सुनिश्चित करें। 
                 विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं में पात्र व्यक्तियों को क्षतिपूर्ति का लाभ अवश्य दिया जाए। 
                  योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को भी अवश्य अवगत कराए, जहां कहीं भी जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है, वहां शीघ्र कार्य किया जाए। विद्युत संबंधी अन्य मुद्दे भी उठाए गए जिस पर  अध्यक्ष  द्वारा इसका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
         उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर जहां कहीं भी चंदा जुटाने अथवा धन उगाही की शिकायत आ रही है वहां  पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सत्यापन के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
         जिलाधिकारी ने  जनप्रतिनिधिगण को आश्वस्त कराया कि उनके दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
               इस अवसर पर  विधायक जफराबाद जगदीश नरायण राय, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, डा0.आरके पटेल, लकी यादव,रागिनी सोनकर,  पंकज पटेल, व जनप्रतिनिधि गण के प्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !