कृपा शंकर सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

0
कृपा शंकर सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
तदेश भक्ति का जज्बा पैदा करता है तिरंगा - कृपाशंकर सिंह 



 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह  ने आज अपने आवास पर झंडा लगाकर व फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों  से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है।
 प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान तेजी से चल रहा है। तिरंगा ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक पहुंचाया जा सके, इसका पूरा प्रयास भाजपा कर रही है। 
आज जौनपुर लोकसभा के विभिन्न विधानसभाओं में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। जिले में 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है। सभी जनपदवासी तिरंगा अपने-अपने घरों में जरूर फहराएं।

 भारतीय जनता पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह  ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की शान है और देशवासी तिरंगे को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कई देशभक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। 
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता सिंह,राहुल सिंह,विनीत मिश्रा समेत आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !