तोहरो बलम कप्तान हो ,सखी हमरौ किसान बा

0
तोहरो बलम कप्तान हो ,सखी हमरौ किसान बा 
फोटो  - विराट किसान मेले का उद्घाटन करते डीएम डा. दिनेश चन्द्र, डा. हिमांशु पाण्डेय, अरविंद सिंह।

विराट किसान मेले में प्रतिमा यादव की सांस्कृतिक टीम ने बांधी समां,डीएम ने जमकर की तारीफ । 

जौनपुर। किसान मेले में प्रतिमा यादव व उनके सांस्कृतिक दल की रंजना यादव, शालू शर्मा,  पायल यादव ने कृषि की उन्नति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शौचालय की महत्ता, किसानों की स्थिति पर लोकगीत की प्रस्तुति दी तो जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों व किसानों ने सजीव  चित्रण पर जमकर तारीफ किया। 

फोटो -किसान मेले को संबोधित करते डीएम डा. दिनेश चन्द्र 

खेतवा में सोहे किसान हो, जब लहरै सिवनवा , तोहरो बलम कप्तान हो सखी हमरौ किसान बा , जेठ बइसखवा में  लागे खूब घमवा, उघारे देहिया जाला रे किसनवा सुनाकर किसानों की वास्तविक स्थिति का चित्रण किया तो वहीं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गीत पेड़ पौधा बचावा  बिरनवा मोरे, पेड़ पौधा लगावा बिरनवा मोरे, खेतवा के अपने आरी आरी हो, वृक्षवा लगा देता बलमू सुनाकर समां बांध दिया ।


फोटो - सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्रतिमा यादव एवं सहयोगी कलाकार 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !