नियति समिति की बैठक में विधायक रमेश मिश्रा ने की सहभागिता

0
नियति समिति की बैठक में विधायक रमेश मिश्रा ने की सहभागिता 

जौनपुर। लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नियम समिति की बैठक अध्यक्ष विधानसभा सतीश महाना  की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा संचालन नियमावली 1958 के संशोधन/परिवर्तन पर गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। जो कि 65 वर्ष के बाद नियमावली परिवर्तित होकर 2023 बनेगी। सदस्य के तौर पर बदलापुर जौनपुर,विधायक रमेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि   नियम समिति का सदस्य बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है , इसके लिए मै अध्यक्ष विधानसभा सतीश महाना का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।
उक्त बैठक में सभी माननीय सदस्य गण व प्रमुख सचिव विधानसभा मौजूद रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !