सरकार रख रही बेटियों का ख्याल - रमेश मिश्रा
बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव
जौनपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पर बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बतौर मुख्य अतिथि बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ, पढ़ाई के साथ ही उनके पैदा होने से लेकर शादी विवाह तक ख्याल रख रही है। अब बेटियों के पैदा होने पर लोग खुशियां मना रहे हैं। बेटियां परिवार पर बोझ नहीं हैं, लोगों के अन्दर बेटियों को लेकर धारणा बदली है, बेटियों के पैदा होने पर गर्व का अनुभव परिवार के लोग करने लगे हैं। बेटियां भी बेटों की तरह हर काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, समाज व देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहीं हैं। बेटी बेटों में कोई फर्क न हो इसलिए सरकार भी बेटियों का ख्याल रख रही है ।

