विद्याधर राय ' विद्यार्थी '
पुलिस कप्तान के कदम से कदम मिलाकर चलते दिख रहे अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी
जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने चार्ज लेते ही पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने मंसूबे साफ कर दिए थे, कि अपराध और अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा उनकी पकड़ चाहे कितनी ही मजबूत क्यों न हो, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही आम अवाम के अन्दर पुलिस और कानून के प्रति भरोसा बढ़ाना इनकी पहली प्राथमिकता होगी , इसका असर महज चंद घंटों में दिखना शुरू भी गया ।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में फरियाद लेकर आये फरियादियों से जिस सहज, सरल अंदाज में उनकी समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण हेतु प्रभावी कार्रवाई का प्रयास कर रहे हैं, लोगों को खूब रास आ रहा है ।
चार्ज लेते ही जिस तरह से लाइन बाजार थाना, सर्विलांस व एसओजी टीम ने अन्तर जनपदीय बावरिया गिरोह के शातिर बदमाशों सोमपाल बावरिया पुत्र मुंशी निवासी अहदमगढ़, सोनारदार थाना झिनझाना जनपद शामली ,विक्की पुत्र कल्लू राम निवासी खानपुर कला ,थाना झिंनझाना जनपद शामली को मुठभेड़ में दो तमंचे, कारतूस व लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया, इसे पुलिस विभाग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है । हालांकि कि इस आपरेशन में दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में जहां दोनों बदमाश घायल हो गये वहीं इन्स्पेक्टर आदेश कुमार त्यागी की बूलेटप्रूफ जैकेट में व स्वाट टीम के सिपाही गोविंद तिवारी के दाहिने हाथ को छूकर निकल गयी थी ।
बदमाशों में सोमपाल पुत्र मुंशी के उपर लाइन बाजार जौनपुर, चादनीबाग पानीपत हरियाणा, सहारनपुर, जलालपुर, जौनपुर ,सिककरारा, बख्शा में कुल सात मुकदमें हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज हैं ,जबकि विक्की पुत्र कल्लू राम के खिलाफ भी इन्हीं थानाक्षेत्रों में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं ।
पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर और सीधी कार्रवाई से पुलिस विभाग के प्रति लोगों का इकबाल बुलंद होता दिख रहा है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय, दर्जनों थानों, पैदल गस्त, स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों में संदिग्धों की तलाश सहित सीसीटीवी कैमरों, आगंतुक रजिस्टर, अन्य उपकरणों के ठीक रखने के निर्देश दिये जा रहे हैं, काबिले तारीफ है ।
जाम के झाम से कराहते नगर में भी अब खासा परिवर्तन दिखना शुरू हो गया है, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विभाग खासा सतर्क और चौकन्ना दिखा, परिणाम स्वरूप लोगों को जाम से राहत मिलती दिखी । लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि जब पुलिस विभाग के आला कमान खुद व्यवस्था कमान संभाल लिए हैं तो अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी खुद व खुद व्यवस्था को चौक चौबंद रखने में कप्तान के कदम से कदम मिलाकर सहयोग कर रहे हैं ।
लाइन बाजार थाना अंतर्गत पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी थाना लाइन बाजार आदेश त्यागी सहित पुलिस टीम मौजूद रही ।

