जौनपुर। गुरुवार को होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन, में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी,प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगणों द्वारा एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।