नारी के सम्मान में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी संस्था - सरला महेश्वरी

0
नारी के सम्मान में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी संस्था - सरला महेश्वरी

 जौनपुर। नगर के एक होटल में महिला शाखा फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट का गठन हुआ। सरला महेश्वरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनकर उनका स्वागत सम्मान किया गया और सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए सरला महेश्वरी , सचिव पूनम जायसवाल,  कोषाध्यक्ष श्रद्धा जयसवाल को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में ज्ञानेश्वरी गुप्ता, राखी सिंह, शोभना सिंह, विभा सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, आदर्श , तस्नीम फातमा दायित्व निभाएंगे। 
अध्यक्ष  माहेश्वरी ने बताया कि महिला शाखा फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा समाज के हर वह कार्य जो नारी शक्ति के लिए जरूरी है एवं समाज के हर क्षेत्र में जो कार्य  जरूरी है उसको हम संस्था की ओर से करने का कार्य करेंगे समय-समय पर जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करा कर समाज में अच्छा संदेश  देने का कार्य करेंगे। 
संरक्षक के रूप में मेनका सिंह ने कहा कि अच्छे और नेक कार्य में जो भी हम नारी शक्तियों में ताकत है वह हम पूरी तरह से समाज में समर्पित करने को तैयार है। आए हुए आगंतुकों का स्वागत फाउंडर प्रेसिडेंट मिनाज शेख ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक ज्योति कपूर डॉक्टर, शैली मोहन निगम, मेनका सिंह, डॉक्टर स्वेता सिंह अंबर खान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !