मुम्बई में आयोजित कजरी महोत्सव में अलका झा बिखेरेंगी सुरों का जादू

0
मुम्बई में आयोजित कजरी महोत्सव में अलका झा बिखेरेंगी सुरों का जादू 

जौनपुर की बहू को मिला 'सावन की फुहार ,कजरी की बयार ' कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाने का मौका 

जौनपुर। राममनोहर त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा कजरी महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त को सायं सेंट जूड्स स्कूल 10 फीट रोड, नाकासाकी  मुम्बई, में किया जा रहा है। जिसमे जौनपुर कि स्वर कोकिला प्लेबैक सिंगर अलका झा अपने सुरों  का जलवा बिखेरेंगी अलका झा ने बताया कि कार्यक्रम में सावन के फुहार से सराबोर एक से एक कजरी गीत, लोक गीत वं पारंपरिक गीत प्रस्तुति करेंगी। 
महोत्सव का आयेजन मो. आरिफ (नसीम)  खान पूर्व मंत्री महाराष्ट्र  राज्य , अध्यक्ष राममनोहर त्रिपाठी फाउडेशन द्वारा किया जा रहा है।
इस आयोजन में भारी संख्या  में  महिलाएं शामिल होंगी।
 कार्यक्रम में पारम्परिक  ढ़ग से महिलाओं के लिए साड़ी देने के साथ ही  चूड़ी पहनाने और पैर में रंग लगाने का भी आयोजन होगा  
कार्यक्रम के बाद स्नेह भोजन भी आयोजित है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !