अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने निर्माणाधीन सड़क का किया औचक निरीक्षण
संतोषजनक व गुणवत्तायुक्त कार्य पर जताया संतोष, अवर अभियंता अमित सिंह की किया सराहना।
जौनपुर। सड़क निर्माण में जहां अवर अभियंता किसी प्रकार की जांच वगैरह से बचते नजर आते हैं, वहीं जिले में एक में एक अनोखा मामला सामने आया है ,जहां अवर अभियंता अमित सिंह ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार द्वारा नोनारी हरिजन बस्ती रामपुर की निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण कराया जिससे की सड़क की गुणवत्ता व पारदर्शिता बनी रहे । इस निर्माणाधीन सड़क के अवर अभियंता अमित सिंह खुद हैं ,
इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि गुणवत्तायुक्त सड़कों का निर्माण उनकी प्राथमिकता है ,इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने अपने अवर अभियंता की ईमानदारी व गुणवत्तायुक्त सड़क देखकर सराहना करते नजर आये ।
सड़क की चौड़ाई औसतन 3.75 मीटर व क्रस्ट औसतन 15 सेंटीमीटर, चेनेज 5 मीटर पर ह्यूम पाइप डाली गईं हैं, अधिशासी अभियंता द्वारा ह्यूम पाइप को 60 सेन्टीमीटर पर कुशन डालने का निर्देश दिया गया । अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्य गुणवत्तायुक्त व संतोष जनक पाया गया । आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया जिससे कि और बेहतर कार्य हो सके ।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के साथ अवर अभियंता अमित सिंह व ठेकेदार वीरेंद्र विक्रम सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

