G20 लीडरशीप समिट/मूव फॉर अर्थ के सपोर्ट में साइकिल रैली का आयोजन

0
G20 लीडरशीप समिट/मूव फॉर अर्थ के सपोर्ट में साइकिल रैली का आयोजन

जौनपुर। रविवार को निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) के अंतर्गत G20 लीडरशिप समिट के समर्थन में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ ‘‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’’ थीम के साथ वैश्विक विश्वव्यापी साइकिल यात्रा का आयोजन करने के क्रम में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ द्वारा भी मूव फॉर अर्थ मिशन को सपोर्ट करते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।थानाध्यक्ष सिंगरामऊ कमलेश कनौजिया तथा संस्था प्रमुख डॉ.अंजू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को ठाकुरबाड़ी मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर से रवाना किया गया जो सिंगरामऊ बाजार का भ्रमण करते हुए राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय तक जाकर समाप्त हुई l रैली में संस्था परिसर में संचालित यू.पी.एस.डी.एम. के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें छात्राओं की संख्या ज्यादा थी l ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में एक संगोष्ठी के माध्यम से इस भूमंडलीय साइकिल राइड के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया l जिसमें 600 देश भाग ले रहें हैं l कार्यक्रम को  ममता पाण्डेय जिला कार्यक्रम प्रबंधक यू.पी.एस.डी.एम., महीप पाण्डेय, आदर्श दुबे, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय तिवारी ने किया l अंत में सभी प्रतिभागियों को साइकिल रैली का प्रमाण पत्र वितरण किया गया l  इस अवसर पर संस्था के सभी कार्यकर्ता सत्यजीत मौर्य, लालमनि मिश्र, रमाशंकर बिन्द, मंजू सिंह, शीला देवी, कबूतर देवी, आशुतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहें l

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !