चंदन राय को खेतासराय, प्रियंका सिंह को मिली सुरेरी थाने की कमान

0
चंदन राय को खेतासराय, प्रियंका सिंह को मिली सुरेरी थाने की कमान 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई थानेदारों‌ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। पुलिस अधीक्षक के इस फेर बदल में दो थाने प्रभारियों का कद भी घटाया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित थानेदारो को तत्काल नयी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। प्रियंका सिंह को स्थानान्तरण के इस क्रम में निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया से प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर, निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक खेतासराय से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, निरीक्षक रामसरिख गौतम प्रभारी निरीक्षक जलालपुर से पुलिस लाइन,निरीक्षक विनित राय पुलिस लाइन से एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक रमेश कुमार थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे थानाध्यक्ष सुरेरी से थानाध्यक्ष नेवढिया, उप निरीक्षक महिला प्रियंका सिंह यूपी डायल 112 से थानाध्यक्ष सुरेरी,उप निरीक्षक चन्दन कुमार राय थानाध्यक्ष रामपुर से थानाध्यक्ष खेतासराय, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से थानाध्यक्ष सरपतहाँ, उप निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ से थानाध्यक्ष रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। 
बता दे एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री उप्र सरकार द्वारा समीक्षा के दौरान एक महिला उप निरीक्षक को जनपद में थाना प्रभारी बनाये जाने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम में  महिला उप निरीक्षक प्रियंका  सिंह को थाना प्रभारी सुरेरी  बनाया गया है तथा प्रभारी निरीक्षक जलालपुर को थाना प्रभारी पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि समीक्षा में कार्यवाही के मामले में यूपी के थानों में से बाटम 10 पर थे।

फोटो - डा.अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर 

फोटो - चन्दन राय थानाध्यक्ष खेतासराय

फोटो - प्रियंका सिंह थानाध्यक्ष सुरेरी

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !