अवकाश प्राप्त कमिश्नर दिनेश सिंह का दो दिन रहेगा जौनपुर प्रवास

0
अवकाश प्राप्त कमिश्नर दिनेश सिंह का दो दिन रहेगा जौनपुर प्रवास

3 व 4 सितम्बर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल, आत्मीय जनों से करेंगे मुलाकात।

जौनपुर। जनपद के पूर्व जिलाधिकारी तथा चित्रकूट के पूर्व मण्डल आयुक्त दिनेश कुमार सिंह 3 व 4 सितम्बर को जनपद में रहेंगे। इस दौरान वे चौकियां धाम में माता शीतला की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ अपने पुराने सहयोगियों व शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे।  इसके बाद नगर के शाही पुल के बगल में स्थित गोपी घाट पर संयुक्त श्रीमाली समाज के बैनर तले के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के सर्व समाज संस्था के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहेंगे। वहीं रोटरी क्लब द्वारा भी कार्यक्रम रखा गया है। बता दें कि पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह का जनपद के कोरोना संक्रमण काल में जौनपुर की स्थिति सामान्य और सहज बनाने में विशेष योगदान रहा। आम जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय जिलाधिकारी रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !