प्रभारी पर्यटन सूचनाधिकारी ने किया डीह बाबा सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण

0
प्रभारी पर्यटन सूचनाधिकारी ने किया डीह बाबा  सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण
जौनपुर । प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय के द्वारा डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्य के लिए शासन द्वारा लगभग 96.18 लाख की लागत से डीह बाबा स्थल के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. द्वारा उक्त कार्य किये जाने हेतु नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था के द्वारा संस्कृति मंडप, टायलेट ब्लाक, बाउन्ड्री वाल, सैन्ड स्टोन, मंदिर के आस-पास फलोरिंग का कार्य, इन्टरलाकिंग टाईल्स, चबुतरा, यज्ञ कुण्ड, आरसीसी बेन्चेस, हाई मास्ट लाइटस, सोलर स्ट्रीट लाईटस, बोरिंग, साइन बोर्ड, लैन्डस्कैपिंग का कार्य कराया जाना है। 
               उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि बाउन्ड्री वाल, हैण्डपम्प बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और शौचालय निर्माण का कार्य भी लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। फिनिशिंग का कार्य भी जल्द से जल्द से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी सस्था के जेई शिवम राय को निर्देश दिया कि दो महीने के भीतर संस्कृति मंडप का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाये और जो भी कार्य किये रहे है उसमें गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। 
                        इस अवसर पर पूजारी मुन्ना महाराज, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !