राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव का प्रयास लाया रंग 12 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए धन स्वीकृत
12 किलोमीटर,चौकियां आरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 19 करोड़,74लाख, 89 हजार की लागत से होगा निर्माण
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विकास की कड़ी मे एक और बड़ी परियोजना राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के अथक प्रयास से स्वीकृति कराई गई है, इस परियोजना के अंतर्गत शीतला धाम चौकियां चौराहा से आरा गांव तक लगभग 12 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा जो जौनपुर व आज़मगढ़ की सीमा को जोड़ती है।
इस सड़क के चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण करने के उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत लगभग 19,74,89000-00 ( उन्नीस करोड़, चौहात्तर लाख, नवासी हजार रुपया ) कि राशि की स्वीकृति मिल गयी है।
इस संबंध मे शासन ने एक पत्र प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को भेजा है जिसमें उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 स्वीकृति बजट के सापेक्ष में प्रथम किस्त 4,93,72000/- (चार करोड़, तिरानवे लाख, बहत्तर हजार रूपये ) जारी कर दी गयी है। अब जल्द से जल्द निर्माण कार्य की प्रकिया शुभारम्भ होगा.
इस सड़क परियोजना से माता शीतला धाम चौकियां आने वाले माता रानी के भक्तों को लाभ मिलेगा।
इस परियोजना के बन जाने से जनपद वासियों को बहुत लाभ मिलेगा. इस परियोजना को स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री माननीय सुरेश खन्ना व लोक निर्माण मन्त्री जितिन प्रसाद के प्रति गिरीश चंद्र यादव मंत्री खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) ने आभार जताया है ।

