जौनपुर । 45 वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव द्वारा बीआरपी इण्टर कालेज, जौनपुर के मैदान में सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा एवं रमेश सिंह विधायक शाहगंज की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुति की गई। प्रा.वि खानपुर अकबरपुर, वि.ख करंजाकला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंचन को खूब सराहा गया, विद्यालय की अध्यापिका को मंच पर सम्मानित कर प्रशंसा की। तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वागत भाषण किया। सीमा द्विवेदी ,सांसद राज्यसभा ने अपने व्यक्तव्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया, हौसला आफजाई करते हुए कहा कि,ऐसे खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वागींण विकास के साथ-साथ समाज का भी विकास होता है। मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि उप्र सरकार प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। शासन स्तर पर विद्यालयों में खेल हेतु 40 मिनट का कालांश निश्चित किया जाये इसके लिए जल्द ही शासनादेश जारी होगा। श्री यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को खेल शपथ दिलवायी। कार्यक्रम में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, व्यायाम शिक्षक, अध्यापक एवं खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।

