राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का हुआ आयोजन
जौनपुर। ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा छात्र-छात्राओं में कैंसर के प्रति जागरूकता, शीघ्र पहचान व रोकथाम आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि भारत में 20 से 25 लाख के करीब कैंसर रोगी हैं ,कैंसर से मौत 8 लाख 51678 रिपोर्ट की गई है, पूरे विश्व में 2020 में एक करोड़ से अधिक लोगों की मौत स्तन कैंसर फेफड़ों के कैंसर, कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, त्वचा और पेट के कैंसर से हुई है, कैंसर में सामान्य कोशिकाओं का असामान्य रूप से निर्माण होने लगता है जो धीरे-धीरे अन्य अंगों को भी संक्रमित करता है, कैंसर के खतरे को कम करने के लिए तंबाकू शराब से परहेज और नियमित दिनचर्या आदि के बारे में बताया गया । इस अवसर पर बच्चों में प्रश्नोत्तरी सेशन और बैनर कंपटीशन भी किया गया जिसमें कौशल विकास के दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया

