जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में घनश्याम को मिला प्रथम पुरस्कार

0
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में घनश्याम को मिला प्रथम पुरस्कार 
           
जौनपुर । गुरुवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के लगभग 50 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर  दैनिक जीवन में विज्ञान और नवाचार के प्रयोग से सम्बंधित मॉडल प्रस्तुत किये ।‌
 जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सहकारी इण्टर कॉलेज मिहरावां के कक्षा 10 के छात्र घनश्याम बिंद द्वारा विद्यालय के जीव विज्ञान अध्यापक राजेश सिंह के निर्देशन में 'वैकल्पिक ऊर्जा और दैनिक दिनचर्या में उपयोग' विषय माडल बनाया गया था जिसे प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
   इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक  राजीव सिंह, प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह यादव,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने विषय निर्देशक राजेश सिंह और प्रथम पुरस्कार प्राप्त छात्र घनश्याम बिंद की सराहना करते हुए हौसला आफजाई की, बधाई देने वालो में समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक डॉ. राजन सिंह, जनककुमारी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.जंग बहादुर सिंह, जिला विज्ञान क्लब के जिला संयोजक विपनेश श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षक एवं प्रधानाचार्य रहे।
 निर्णायक मंडल में तिलकधारी सिंह पीजी कालेज के रसायन विज्ञान विषय के प्रोफेसर डॉअरुण चतुर्वेदी, राज कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉज्योत्सना श्रीवास्तव, डायट प्रवक्ता डॉ. अमित,अखिलेश मौर्या रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !