प्रदर्शनी का एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया शुभारंभ

0
प्रदर्शनी का एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया शुभारंभ
जौनपुर । प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार  हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का  सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पुष्पराज सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

             प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए  सदस्य विधान परिषद ने कहा कि विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की प्रदर्शनी लगायी गयी है जहां पर शासन की याजनाओं के सम्बन्ध में समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी है। प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए उपयोगी है योजनाओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर वे लाभान्वित हो सकते है। 

            जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनमानस से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हो और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

           प्रदर्शनी में शासन की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं मसलन मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि का पोस्टर के माध्यम से जानकारी दर्शायी गयी है।
   
             प्रदर्शनी के प्रथम दिवस अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह द्वारा कम्पोजिट विद्यालय मियॉपुर के अध्यापकों एवं बच्चों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। 

             

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !