भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाने हेतु किया यज्ञ

0
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप विजेता बनाने हेतु किया यज्ञ
2003 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला ऑस्ट्रेलिया से जरूर लेगा भारत

 जौनपुर । रविवार को होने वाले क्रिकेट के महासंग्राम में भारतीय क्रिकेट टीम को विजयी बनाने के लिए लायंस क्लब क्षितिज द्वारा रामलीला मैदान उर्दू बाजार स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन कर भगवान से प्रार्थना की गई कि इस वर्ष क्रिकेट का वर्ल्ड कप भारत में ही रहे।
   लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन धर्मेंद्र सेठ में कहा कि इस वर्ष जिस प्रकार से भारतीय टीम खेल रही है और देश की दुआएं भारतीय क्रिकेट टीम के साथ है। इस वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम जरूर ही वर्ल्ड कप जीतेगी।
  संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की मेहनत व माता रानी के आशीर्वाद से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस बार वर्ल्ड कप रविवार को जरूर लेकर आएंगे। पूर्व अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय और जय कृष्ण साहू ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस हवन पूजन कार्यक्रम में जगदीश गाढ़ा जी, लायन जगदीश मौर्य गप्पू, लायन अजीत सोनकर, लायन संजय जयसवाल, लायन सुनील कन्नौजिया लायन दिलीप जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने हेतु हवन पूजन का कार्यक्रम पंडित निशाकांत द्विवेदी जी के मंत्रोचार द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक लायन प्रदीप सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा रोहित शर्मा की टीम 2003 में फाइनल की हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से 20 साल बाद जरूर लेगा। भारतीय टीम जिस प्रकार से 10 मैच जीती है वह 11वां मैच भी जरूर जीतेगी और तीसरा विश्व कप भारत का ही होगा। भारत 1983 व 2011 के बाद अपना तीसरा विश्व कप जरूर जीतेगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !