जौनपुर। नगर की एक होटल में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस मनाया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता राज सिंह एडवोकेट, समाजसेवी अल्का गुप्ता रहीं ।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षकों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सामाजिक संस्थाओं, के साथ ही ट्रस्ट परिवार जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया , साथ ही लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य रूप से पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अंबुजानंद महाराज, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, किन्नर पद्मिनी सिंह, कुंवर रानी डॉ. अंजू सिंह ट्रस्ट से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में पूर्व सांसद व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हौसला आफजाई की,तथा संस्था के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट समाज में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कर समाज में अच्छा संदेश देने का काम कर रहा है।
इस मौके पर ट्रस्ट परिवार से राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, कंचन सिंह, रजत , कनक , पिंकी , बिट्टू किन्नर , आशीष श्रीवास्तव, डॉ अब्बासी, मीरा अग्रहरी उपस्थित रहे, लोगों के प्रति आभार संस्था की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ज्ञापित किया ।

