लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे लोकबंधु राजनारायण - जिलाध्यक्ष

0
लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे
लोकबंधु राजनारायण - जिलाध्यक्ष 

समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण  की 37 वीं पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। सपा के अल्फास्टीनगंज स्थित ज़िला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 37वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्षता कर रहे सपा ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों को राजनारायण जी ने कार्यरूप में ही नहीं लिया बल्कि उसे मूर्त रूप प्रदान किया।
 विधायक तूफानी सरोज व 
डा.रागिनी सोनकर ने भी उनके  व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला अन्य वक्ताओं ने कहाकि  लोकबंधु राजनारायण  दलितों एवं पिछड़ों के लिए समाज में गैरबराबरी, ऊंच नीच, छुआछूत तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई जीवनपर्यंत लड़ते रहे।
इस मौके पर हिसामुदीन शाह, श्यामबहादुर , आरिफ हबीब, श्यामनारायण बिंद, राजन यादव, जयप्रकाश प्रिंसु, गामा सोनकर ,शिवजीत यादव,गुड्डू सोनकर,भानु मौर्य,सुहैल अंसारी, मनोज मौर्य, आदि  उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !