मीरा अग्रहरि बनी जेसीआई चेतना की अध्यक्ष
वंशिका सिंह को सचिव एवं मीना गुप्ता को मिली कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
जौनपुर। नगर के एक होटल में जेसीआई जौनपुर चेतना 2024 ( महिला शाखा ) के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर मीरा अग्रहरि, सचिव पद पर वंशिका सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर मीना गुप्ता का सर्वसम्मति से चयन हुआ।
निर्वाचन की प्रक्रिया संस्था संस्थापक एचजीएफ मेघा रस्तोगी ,पूर्व अध्यक्ष एचजीएफ नीतू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एचजीएफ चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता , रीता कश्यप, आईपीपी व जोन कोऑर्डिनेटर निर्वाचन अधिकारी जेएफएम अभिलाष श्रीवास्तव व वर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल की उपस्थिति में संस्था के सभी सदस्यों के समक्ष संपन्न हुई,
पूर्व पदाधिकारीयों तथा सभी सदस्यों ने उपरोक्त नव चयनित पदाधिकारीयों का माल्यार्पण स्वागत किया ।
नव चयनित अध्यक्ष मीरा अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि, हमारी फाउंडर प्रेसिडेंट ने जो जेसीआई चेतना नामक वृक्ष लगाया है तथा पूर्व अध्यक्षों ने इस वृक्ष को सींच कर बड़ा किया है इस वृक्ष को मैं पुष्पित व पल्लवित करने का प्रयास करुंगी।
कार्यक्रम में अंजू पाठक ,डॉली गुप्ता ,ममता गुप्ता, रिचा गुप्ता, संगीता सेठ ,अंजू जयसवाल, शारदा गुप्ता ,अनीता गुप्ता, रजनी साहू, ममता कश्यप, उर्वशी सिंह ,गायत्री जयसवाल, प्रियंका श्रीवास्तव ,पूजा श्रीवास्तव ,शिवानी चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार दीपक श्रीवास्तव , ज्ञान चन्द्र गुप्ता शशिकांत मौर्य, देवेन्द्र खरे आदि उपस्थित रहे। ।

