विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया

0
विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया 

जौनपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय असवा में वार्षिकोत्सव  हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल बतौर मुख्य अतिथि  उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित  कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम  का शुभारंभ किया । विद्यालय की  छात्राओं की गाइड टीम ने मुख्य अतिथि का स्वागत सलामी के साथ किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर नन्द कुमार मौर्य ने पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र से स्वागत किया। छात्र  छात्राओं की विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, संदेश गीत तथा स्वागत नृत्य आदि प्रस्तुति की  मुख्य अतिथि के साथ-साथ सभी लोगों नें सराहना की। विद्यालय में लगाया गया टीएलएम  प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि तथा  उपस्थित जनों द्वारा अवलोकन कर सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों  में मिलने वाली समस्त सुविधाओ के बारे में बताते हुए कहा कि यह विद्यालय समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा तथा इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित होगी। इस अवसर पर अरुण कुमार मौर्य  जिला समन्वयक एमडीएम, विंध्यवासिनी उपाध्याय पटल सहायक, दुर्गेश सिंह पटेल एम आई एस, तथा  शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी संतलाल गौतम अध्यक्ष यूटा, संतोष कुमार सिंह  अध्यक्ष, अरुण कुमार यादव प्रयास अध्यक्ष, सुभाष चंद्र सरोज अटेवा जिला संयोजक, इंदु प्रकाश यादव जिला महामंत्री, आनंद वर्मा, राकेश उपाध्याय, सभाजीत यादव, सहित काफि संख्या में ग्रामवासी अभिभावक तथा बच्चे उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमनाथ यादव ग्राम प्रधान ने किया। संचालन साबेंद्र कुमार यादव ने किया तथा  प्रधानाध्यापक  डॉ नन्द कुमार मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !