जेसीआई चेतना का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

0
जेसीआई चेतना का शपथ ग्रहण  समारोह आयोजित
नव चयनित अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को  पूर्व अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने  दिलाई अध्यक्ष पद की शपथ

 2024 के सचिव पद पर वंशिका सिंह, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ


जौनपुर । नगर के रुहटटा स्थित मैरिज लान में चेसीआई चेतना का 2024 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया  गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंडला अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, विशिष्ट अतिथि माया टंडन, मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण समारोह का  शुभारंभ किया।  निवर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपने टीम के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात नव चयनित कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता ने जिन सदस्यों ने सर्वप्रथम सदस्यता शुल्क दे दिया उनको सम्मानित किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि, उन्होंने अपने जेसीआई का सफर सर्वप्रथम जेसीआई जौनपुर चेतना से शुरू किया था, उन्होंने बताया कि जेसीआई जौनपुर चेतना से उन्हें विशेष लगाव है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 2024 की नव चयनित अध्यक्ष  मीरा अग्रहरि के नेतृत्व में जेसीआई चेतना मंडल का सर्वश्रेष्ठ अध्याय बनेगा।
 मंडल में सर्वप्रथम सदस्यता शुल्क भेजने के लिए अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को गोल्डन कलर देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन  ने कहा जेसीआई चेतना महिलाओं को समझ में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य कर रही है, मैं आप सभी के साथ हूं और आप सभी को जहां मेरी जरूरत होगी मैं आपके साथ तत्पर रहूंगी,उप मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मेघा रस्तोगी  का विशेष योगदान रहा तथा पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, अभिलाष श्रीवास्तव, ने नई कार्यकारिणी का अभिवादन किया।  इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश जायसवाल,  राधे रमण जयसवाल,  आलोक सेठ,  सहित मंडल अधिकारी गौरव सेठ, धर्मेंद्र सेठ, मंडल उपाध्यक्ष शिवम सिंह, पूर्व मंडल अधिकारी रविकांत जायसवाल, 2024 की कार्यकारिणी आकांक्षा द्विवेदी, सरला महेश्वरी, अनीता सेठ, अलका उपाध्याय ,इंदिरा जायसवाल, चेतन साहू , विभा गुप्ता, अंजू पाठक ,अंजू जायसवाल,चंदा बरनवाल, अनीता गुप्ता, ममता कश्यप, रेनू बैंकर, ममता केसरवानी, रजनी साहू, ममता गुप्ता, मीनू बरनवाल, रिंकी जायसवाल, संचित बनकर, संगीता सेठ, सारिका सेठ, शारदा गुप्ता, शिल्पी जायसवाल, सोना बैंकर, सुधा बैंकर, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, डॉली गुप्ता, ज्योति शाह,  ज्योति श्रीवास्तव, जेजे अध्यक्ष यशी गुप्ता, जेजे सचिव अनाया अग्रहरि ,सीमा सेठ, रविंद्र कौर, सुधा बैंकर, सरिता बैंकर, निशा सिंघानिया, साधना सिंह, ज्योति  प्रियंका सिंह, शालिनी चौधरी ,शुभ्रा , गायत्री जासवाल, शिवानी चौरसिया, पूजा श्रीवास्तव, शिवानी खरे, नीतू राय, आदि उपस्थित रही कार्यक्रम की निर्देशिका इंदिरा जायसवाल  आकांक्षा द्विवेदी व सचिव वंशिका सिंह  ने  आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !