खेल जीवन का अहम हिस्सा - धनंजय सिंह

0
खेल जीवन का अहम हिस्सा  - धनंजय सिंह 

खेल के प्रति युवाओं में बढ़ रही जागरूकता - डा. कादिर खान 

जौनपुर- 14 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला/पुरुष सॉफ्टबाल क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024 के तीसरे दिन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान में खेला  गया, चैंपियनशिप की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवंम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे ,पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होना चाहिए जिससे हम अपने शारीरिक दशा को बेहतर बना सकें, प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि खेल के प्रति युवाओं में काफी जागरूकता आ रही है पूर्व सांसद ने सभी खिलाड़ियों का परिचय भी प्राप्त किया । 
पहला मैच महिला वर्ग मध्य प्रदेश बनाम झारखंड के बीच पांच ओवर का  खेला गया, जिसमें  झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाये।  टारगेट को पीछा करते हुए मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को 9 विकेट से विजेता बनाया

दूसरा मैच महिला वर्ग पूर्वांचल बनाम राजस्थान के बीच खेला गया ,जिसमें पूर्वांचल ने दो विकेट को नुकसान पर 46 रन बनाये, राजस्थान अपने लक्ष्य के पीछा करते हुए 4.2 ओवर में मात्र 38 रन ही बना पाया ,चार गेंद शेष रहने पर राजस्थान की टीम ने मैच से वाकआउट कर दिया । 
तीसरा मैच पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सात-सात ओवर का खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाया,जिसमें शुभम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद पर 43 रन बनाकर एक बड़ा स्कोर तैयार किया दूसरे छोर पर झारखंड के टीम 7 ओवर में मात्र 62 नहीं बना पाई और यह मैच उत्तर प्रदेश 38 रनों से विजय हुआ शुभम मैन ऑफ द मैच हुआ 

चौथा मैच उड़ीसा बनाम राजस्थान के बीच खेला गया जिसमें अपने लक्ष्य को पीछा करते हुए मात्र 42 रन ही बना पाई उड़ीसा के सार्थक मिश्रा ने उड़ीसा की टीम दो रनों से विजय घोषित हुई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 गेंद पर 20 रन बनाएं  सार्थक मिश्रा मैन ऑफ द मैच घोषित हुए

इस चैंपियनशिप में महेश वैल्यू प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई से तैयार की गई  सिक्सिट सॉफ्टबाल का ही प्रयोग हुआ

इस चैंपियनशिप में जेएमएस ग्रुप चेयरमैन जितेंद्र यादव, डॉ जीवन यादव,शोजब,शेख मोहम्मद शफी,फिरदौस अहद,मेराजुद्दीन,भूपेंद्र नागपाल,पवन सिंह मदन सिंह राठौड़,मोहम्मद शाहिद,संजीव झा,शशि प्रताप,विजय कुमार रुपाश्री,वीनू डिसूजा,रागिनी सोनकर,मोहम्मद शफीक,अलंकार गौतम मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया।  अंपायर के रूप में आकाश प्रजापति,धनेश जायसवाल रहे स्कोरर कंचन पटेल,प्रिया गरवाल,सबा रशीद रही

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !