जौनपुर। सवंसा गांव स्थित अरविंद मिश्र के आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के द्वारा दो सौ जरुरतमंदो में कंबल वितरित किया गया । लोगों को सम्बोधित करते हुए ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि, गरीबों व जरुरतमंदो का की सेवा पुनीत कार्य है, लोगों की सेवा करके ख़ुशी का अनुभव होता है । आयोजक अरविंद मिश्र ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

