जिले में दिखेगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता

0
जिले में दिखेगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता  
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह करा रहे भव्य आयोजन

1 लाख 21 हजार दीपों से जगमगा उठेगा गोपी घाट

जौनपुर। भगवान राम की पावन जन्म भूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन को देखते हुए पूरे देश में जगह-जगह दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जौनपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा वरिष्ठ  भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा गोमती नदी के तट पर स्थित गोपी घाट पर  22 जनवरी को शाम 5 बजे से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1,21,111 दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में देश की सुप्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्य और प्रिया मलिक अपनी मधुर आवाज में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी। लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र का भव्य वर्णन दिखाया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने अधिक से अधिक राम भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। बतातें चलें कि गोपी घाट पर स्थित हनुमान जी के मंदिर का जीर्णोद्धार भी ज्ञान प्रकाश सिंह ने ही कराया था और इसका उद्घाटन रामभद्राचार्य महाराज के कर कमलों द्वारा हुआ था ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !