नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
जौनपुर। केराकत बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें बार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र शंकर पाण्डेय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह और महामंत्री मुकेश शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और विशिष्ट अतिथि केराकत एसडीएम ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया और शुभकामनायें दी। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता से बड़ा कोई समाजसेवी नहीं होता। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि एसडीएम नेहा मिश्रा ने नव निर्वाचित कमेटी से बेंच का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने बार हित के लिए काम करने का आश्वासन दिया। सभा को तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष नमः नाथ शर्मा, शारदा प्रसाद बादल, सुरेश राम ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर तहसीलदार मूसाराम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, अजय सिंह, चंद्रजीत पहलवान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज, डॉ. नरसिंह बहादुर, डॉ. शारदा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता महेन्द्र शंकर पाण्डेय व संचालन राजेश पाण्डेय ने किया।

