राज्यमंत्री ने दोहरे हत्या काण्ड के‌ परिजनों को दिलाई दस लाख की मदद

0
राज्यमंत्री ने दोहरे हत्या काण्ड के‌ परिजनों को दिलाई दस लाख की मदद

जौनपुर। खेतासराय मे दोहरे हत्याकांड मे मारे गए सगे भाईयों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख ( दस लाख ) रूपये कि आर्थिक मदत खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव द्वारा दिया गया।
  ज्ञात हो 28 नवंबर को खेतासराय मे फूलचंद्र प्रजापति के दोनों बेटों की हत्या कर दी गयी थी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव  फूलचंद प्रजापति के घर जाकर शोक सवेदना व्यक्त किया और राज्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से परिजनों को एक लाख रुपया कीआर्थिक मदत भी कि थी ।

   राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने परिजनों को सरकार कि तरफ से हर सम्भव मदत दिलाने का वादा भी किया और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदत कराने का भरोसा दिलाया था।
   राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव  ने खेतासराय में दोहरी हत्या में मारे गए प्रजापति भाइयों व परिजनों कि आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी जिस पर यशस्वी मुख्यमंत्री योंगी आदित्यनाथ महाराज ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त करते हुए 1000000 ( दस लाख ) रूपये कि आर्थिक मदत पीड़ित परिवार के लिए दिया।
   आज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का 10 लाख ( दस लाख ) रूपये कि स्वीकृति प्रमाण पत्र पीड़ित पिता फूल चन्द्र प्रजापति को दिया और परिवार को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने व हर सम्भव मदत करने का भरोसा भी दिलाया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !