शाहगंज महोत्सव का आयोजन 17 व 18 फरवरी को

0
शाहगंज महोत्सव का आयोजन 17 व 18 फरवरी को
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधेंगे 701 जोड़े, सरकार की योजनाओं का होगा प्रचार प्रसार

जौनपुर । शाहगंज विधायक रमेश सिंह की तरफ से दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का भव्य आयोजन 17 व 18 फरवरी को कराया जा रहा जिसे लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

कस्बा कानून गो संजय राय की निगरानी में  साफ सफाई व समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है । 

महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 701 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे‌‌ । कार्यक्रम के दूसरे दिन सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्टाल लगाया जायेगा। शाम को भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, गायिका अनुपमा यादव, का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव में तैयारियां के बारे में तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि , महोत्सव में आने वाले लोगों की भारी संख्या के मद्देनजर तैयारियां पूरी की जा रही हैं, महोत्सव में आने वाले किसी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इस बात का खास ख्याल रखकर व्यवस्था की जा रही है। हफ्तों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं, आयोजन स्थल की साफ सफाई, तथा समतलीकरण हेतु सुईथाकला, सौंधी, व खुटहन सहित सभी विकास खंडों से पांच दर्जन सफाई कर्मियों के साथ ही जेसीबी,सेंसर लेबलर, तथा ट्रैक्टर लगाया गया है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !