शहीदों के सम्मान में हुआ रक्तदान
फोटो - रक्तदाता अनवी शुक्ला को,सम्मानित करती संस्था प्रमुख डा. रानी अंजू सिंह सहित अन्य।
जौनपुर । ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ के द्वारा अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के 93 बलिदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं निफा के संयुक्त तत्वाधान में में किया गया ।
फोटो - रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप शाही उपसभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश एवं सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह के द्वारा फीता काटकर एवं शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
फोटो - सिटी मजिस्ट्रेट को सम्मानित करती संस्था प्रमुख डा अंजू सिंह
अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह द्वारा बुके और मोमेंटो देकर किया गया इस अवसर पर सीएमएस डॉक्टर के के राय , डॉक्टर के के पांडे ने ब्लड कॉम्पोनेंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने रक्तदान महादान बताते हुए आज के परिवेश में इसकी अनिवार्यता के बारे में बताया और सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेंद्र प्रताप शाही ने रक्त दान की महत्ता पर प्रकाश डाला
विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह कर्नल आर एस मोनी, जय नारायण शुक्ला सहित प्रबंध समिति के सदस्य जावेद अहमद सिद्दीकी, राजेंद्र शुक्ला, डा. मनोज वत्स, डा.संदीप पाण्डेय मौजूद रहे, 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ,जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल रहीं ।
फोटो - मुख्य अतिथि को सम्मानित करती डा. अंजू सिंह
एनसीसी कैडेट के जवानों ने भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, संस्था की तरफ से सभी रक्तदानियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया संचालन डॉक्टर अजय तिवारी ने किया ।
फोटो - कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि अखिलेंद्र शाही
संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजू सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अंजलि त्रिपाठी जिला बौद्धिक प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति, अनवी शुक्ला ,सरिता मिश्रा रितिका सिंह तनु ,मंजू सिंह, कंचन, पुष्पा सरोज, सुजीता मौर्य उपस्थित रहे।

