' हां हम टीबी खत्म कर सकते हैं '

0
' हां हम टीबी खत्म कर सकते हैं '

टीबी उन्मूलन की दिशा में सतत प्रयत्नशील सामाजिक संस्था ठाकुरबाडी महिला विकास कल्याण समिति ने मनाया विश्व क्षय दिवस 

जौनपुर। सामाजिक संस्था  ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर पर विश्व क्षय दिवस मनाया गया । इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाएं छात्राएं एवं संस्था के सभी स्टाफ ने टीबी के खात्मे के लिए प्रण  लिया , वक्ताओं ने कहा कि 2025 तक यानी मात्र एक साल में प्रधानमंत्री के  टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के साथ-साथ हमें टीबी मुक्त घर  और टीबी मुक्त पड़ोस बनाना होगा ।  इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया कि संस्था विगत दो दशकों से टीबी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है, उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ संभावित लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल भेज कर उनका स्पूटम सैंपल टेस्ट करा कर दवा शुरू करने से लेकर फॉलोअप कर पोषाहार वितरण भी प्रतिमाह कर रही है ।  संस्था का भी मुख्य उद्देश्य टीबी के रोग को खत्म करने में सहयोग करना है ,इस अवसर पर प्रमुख रूप से कवेली सिंगरामऊ  और सिंघावल की शोभावती, सुनीता, श्यामापती देवी ,अनीता, कुसुम, जबी सालिया मसीह ,मंजू ,नितिन, रंजय ,शुभम, रितिका, लालमणि मिश्रा उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !