बीजेपी का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0
बीजेपी का 45 वां स्थापना दिवस 
मनाया गया 

बिना भेदभाव के जनता पा रही योजनाओं का लाभ -  कृपाशंकर

जान की भीख मांग रहे अपराधी - ओमप्रकाश


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पैतृक ग्राम सहोदरपुर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहाकि केन्द्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान, युवा, महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश से जहां माफियाओं का सफाया हो रहा है वहीं देश में नक्सलियों के पांव उखड़ गये हैं। इस दौरान कृपाशंकर सिंह  अपनी माता जी को याद कर  भावुक हो गये, सभा को संबोधित करते उनकी आंखों से आंसू छलक आए।

पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करके भी मोदी ने अलगाववादी तत्वों पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहाकि पिछली सरकारों में माफियाओं गुंडों को संरक्षण दिया जाता था। अब अपराधी अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

इस मौके पर सुशील मिश्र, विधानसभा मल्हनी के जिला महामंत्री सुशील मिश्र,रत्नाकर सिंह,शशि प्रकाश सिंह,राहुल सिंह राजपूत, अजीत सिंह,रविन्द्र सिंह,डॉ विकास सिंह,श्याम राज सिंह,विधानसभा मल्हनी के संयोजक प्रमोद दूबे, संयोजक बदलापुर राम सिंह मौर्य, मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !