चुनाव से बाहर रखने के लिए पति के साथ रचा गया षणयंत्र- श्रीकला

0
चुनाव से बाहर रखने के लिए पति के साथ रचा गया षणयंत्र- श्रीकला
जौनपुर। बसपा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ये चुनाव यहां के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरे पति को जिस तरह से बार बार चुनाव लड़ने से रोकने का काम किया जाता है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सियासी पार्टियां उनके  पति की लोकप्रियता से घबराई हुई हैं और हर बार चुनाव के पहले उन्हें किसी न किसी मामले में फंसाने की कोशिश शुरू हो जाती है और इस बार भी ऐसा ही किया गया। आज उनके पति जेल में हैं और जिले की जनता इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि पूरी तरह निर्दोश होने के बाद भी उन्हें सिर्फ चुनाव से बाहर रखने के लिए सलाखों के पीछे ढकेल दिया गया और उन्हें पूरा विश्वास है कि न्यायालय के साथ जनता की अदालत भी उन्हें न्याय देने का काम करेगी। आज जिस तरीके उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है इससे विपक्षी खेमों में खलबली मच गई है। कहा कि जनता भलिभांति जानती है कि किसने जिले का विकास किया और कौन जनता के हर सुख दु:ख में उनके काम आया। यदि जनता ने अवसर दिया तो जनपद के विकास के लिए वोह निरंतर अग्रसर रहेगीं और जिले की तस्वीर बदलकर इसकी पहचान विकसित जनपद के रूप में बनाने का काम करेगीं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !