बसपा प्रत्याशी श्रीकला ने किया व्यापक जनसम्पर्क

0
बसपा प्रत्याशी श्रीकला ने किया व्यापक जनसम्पर्क 

जौनपुर अपनी बहू श्रीकला के समर्थन में वोट कर देगा आशिर्वाद 

जौनपुर-  लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी  श्रीकला धनंजय सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में  जनसंपर्क कर सर्वसमाज के साथ  संवाद स्थापित किया। श्रीकला ने  लेदुका, मसनपुर, घनश्यामपुर, रामनगर, शाहपुर, दुधौड़ा, मेढ़ा, बहरीपुरकला, तियरा, मल्लूपुर, लालगंज, सिंगरामऊ, ढेमा, बबुरा, सरोखनपुर, उदपुर गेलहवां और बदलापुर खुर्द सहित अन्य गांवों जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर बसपा के पक्ष में वोट करने की अपील की । श्रीकला धनंजय सिंह ने विभिन्न स्थानों पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। गांव की आम जनता से लेकर प्रबुद्ध वर्ग तथा युवा मतदाताओं का श्रीकला धनंजय को  मिल रहे समर्थन से श्रीकला उत्साहित दिखीं।

श्रीकला धनंजय ने अपने जनसंपर्क के दौरान बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने और उनकी उपलब्धता और गुणवत्ता को बेहतर बनाने की बात कही। 

  श्रीकला धनंजय सिंह ने कहा कि जनता जाति, धर्म, सम्प्रदाय की भावनाओं से  उपर उठकर विकास के नाम पर अपनी बहू  पर विश्वास जताने जा रही है।
श्रीकला ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि ,समाज का हर वर्ग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। युवाओं के लिए ना नौकरी है ना स्वरोजगार के अवसर, जौनपुर के लोगों ने अपना मन बना लिया है और ठान लिया है कि वे बसपा को भारी मतों से जीत दिलाएंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !