भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क

0
भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क

जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। जौनपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज सदर विधानसभा के ग्राम नेवादा,गोधना में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया इसके पूर्व श्री सिंह ने भवर बाबा के मंदिर पर पहुँच कर दर्शन किया। 

 श्री सिंह ने  सदर विधानसभा के ग्राम नेवादा,गोधना और अन्य पंचायतों में जन चौपाल एवं जनसंपर्क  किया गया। जिसमें पार्टी के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जगह- जगह आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कृपाशंकर सिंह ने लोकसभा चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज मोदीजी विश्व में ग्लोबल लीडरशिप की भूमिका में स्थापित हो चुके हैं।
हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मोदीजी जैसा नेतृत्वकर्ता मिला है। श्रीसिंह ने कहा कि आप हमें आशीर्वाद दीजिए और मैं विश्वास दिलाता हूं कि महर्षि ऋषि जमदग्नि की इस पावन व ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक धरती का चहुंमुखी विकास करूंगा।
जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुई पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह द्वारा ग्रामीणों को केंद्र की भाजपा सरकार की विभिन्न जनहित एवं देशहित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की गई।

जन चौपाल को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रविन्द्र सिंह,रत्नाकर सिंह,अजीत सिंह,सुशील मिश्रा,राहुल सिंह राजपूत सहित अनेक लोग रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !