प्राथमिक विद्यालय चकताली में 97 बच्चों को पिलाई गई एलबेंडाजोल दवा
फोटो परिचय - बच्चों को दवा पिलाते डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार व प्रधानाध्यापिका उषा सिंह
डिप्टी कमिश्नर उद्योग संदीप कुमार ने दवा पिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
जौनपुर। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र के निर्देश पर राष्ट्रीय मुक्ति कृमि दिवस का आयोजन किया गया ।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चकताली में 84 छात्र छात्राओं तथा आंगनवाड़ी के 13 छात्र छात्राओं सहित कुल 97 बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्योग विभाग के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार के द्वारा दवा खिलाकर किया गया ।
उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अन्तर्गत 01 से 19 वर्ष के आयु के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिये जनपद में कृमि मुक्ति अभियान का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाना है। अभियान में समस्त आगनवाड़ी केन्द्रों पर आगनवाड़ी कार्यकर्ती के माध्यम से एवं निजी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों एवं केन्द्रीय विद्यालयों में सभी छात्र/छात्राओं को अध्यापक के माध्यम से एल्बेण्डाजोल खिलाई जायेगी। जनपद में कुल 2391100 बच्चों (01 से 19 वर्ष ) को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकरी द्वारा किया गया है। छूटे हुए बच्चों को आच्छादित करने के लिए दिनांक 14 फरवरी को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाना है। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय चकताली की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, सहायक अध्यापिका पूनम राव, आशा कार्यकर्ती अनीता देवी, आंगनवाड़ी सहायिका आशा देवी, रसोईयां इन्द्रा देवी व सुनीता देवी पत्रकार विद्याधर राय 'विद्यार्थी ' संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

