विधायक जगदीश राय का प्रयास लाया रंग पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण के लिए 59 लाख स्वीकृत

0
विधायक जगदीश राय का प्रयास लाया रंग 
पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण के लिए 59 लाख स्वीकृत 
जौनपुर । जफराबाद विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के प्रयास का परिणाम रहा कि, शासन ने श्री राय द्वारा लिखी चिट्ठी का संज्ञान लेते हुए जनपद के धर्मापुर ब्लाक स्थित पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण हेतु 59 लाख रुपए स्वीकृत किया है। जिससे पशु विभाग के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है । पशु चिकित्साधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि, पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुदान संख्या 15 के अन्तर्गत पशुपालन पर पूंजीगत परिव्यय 101 पशु चिकित्सा सेवाएं तथा पशु स्वास्थ 08 पशु चिकित्सालयों का निर्माण आर. आई .डी. एफ. 24 बृहद निर्माण कार्य में प्रावधानित धनराशि के सापेक्ष आर .आई.डी.एफ 30 में नाबार्ड द्वारा पशु चिकित्सालय के अनावासीय  भवनों के निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रुप में शासन द्वारा 59 लाख रुपए स्वीकृत होने का पत्र प्राप्त हुआ है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !