महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र सशक्त - प्रो. रीता बहुगुणा जोशी

0
महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र सशक्त - प्रो. रीता बहुगुणा जोशी 

जौनपुर। सोमवार को मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के  सभागार में "एक राष्ट्र - एक चुनाव में महिलाओं की भागीदारी" विषय पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद,अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने व मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रहीं।
  कार्यक्रम का  संयोजन प्रोफेसर डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषय पर विमर्श कर रहे हैं। भारत जैसे विविधतापूर्ण राष्ट्र में इस प्रकार के नवाचार लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल हैं। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के बिना लोकतंत्र पूर्ण नहीं कहा जा सकता। शिक्षण संस्थानों का परम कर्तव्य है कि वे राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करें।"
इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने भी मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि  "भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी मजबूती और समरसता के लिए 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' जैसे नवाचार अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सशक्त बनेगी। महिलाएँ केवल देश की आधी आबादी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा हैं। जब तक महिलाएँ विधायिका, कार्यपालिका और नीति निर्माण में निर्णायक भूमिका में नहीं होंगी, तब तक लोकतंत्र की संपूर्णता संभव नहीं है।
कार्यक्रम का वैष्णवी एवं स्नेहा ने किया। 
कार्यक्रम में माधुरी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, खुशबू श्रीवास्तव, डॉ. पूनम श्रीवास्तव,उर्वशी सिंह, राम सूरत मौर्य,शाहिद अलीम,डॉ. जीवन यादव,आर. पी. सिंह,अहमद अब्बास खान मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !